Site icon Lahar Chakra

jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

Jamahedpur. जमशेदपुर और कोलकाता के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किल बढ़ गयी है। सोनारी एयरपोर्ट से संचालित होने वाली जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इंडिया वन एयर कंपनी द्वारा 31 जनवरी 2023 से इस रूट पर 9-सीटर विमान सेवा का संचालन किया जा रहा था। इंडिया वन एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रेम कुमार गर्ग ने जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत हवाई सेवाओं का संचालन केंद्र और राज्य सरकार के आपसी तालमेल और सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाया कि इस सेवा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। कंपनी ने पहले भी बंगाल सरकार को सहयोग के लिए एक प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उस पर अब तक कोई पहल नहीं हुई। 

Exit mobile version