Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Mango Crime: मानगो में घर में बना रहा था हथियार, ₹5000 में बेचता था देशी कट्टा, पुलिस ने मुखबिर को खरीदार बना जाल में फंसाया
    Crime

    Jamshedpur Mango Crime: मानगो में घर में बना रहा था हथियार, ₹5000 में बेचता था देशी कट्टा, पुलिस ने मुखबिर को खरीदार बना जाल में फंसाया

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2024Updated:December 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस को हथियार सप्लाई का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है. मानगो दाईगुट्टू निवासी गोविंद शर्मा घर में ही पिस्तौल बनाकर अपराधियों को बेचता था. मानगो थाना की पुलिस ने गोविंद शर्मा और उसके साथी गोपाल साव को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को डीएसपी (हेड क्वार्टर वन) भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की गोविंद शर्मा द्वारा घर में ही हथियार बनाया जा रहा है. इसके बाद टीम गठित कर उसके घर में छापामारी की गयी. छापामारी में उसके घर से एक पिस्तौल के अलावा हथियार बनाने के औजार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.

    पहले भी हथियार बनाने के आरोप में जा चुका है जेल

    गिरफ्तार गोविंद शर्मा वर्ष 2018 में भी हथियार बनाने के आरोप में जेल गया था. फिलहाल जमानत पर छूटने के बाद फिर से वह घर में हथियार बनाने लगा था. गोविंद शर्मा ने बरामद पिस्तौल 40 हजार रुपये में बेचने की तैयारी की थी. इसके लिये उसने दो हजार रुपये एडवांस भी ले लिया था. इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पुलिस ने ऐसे जाल में फंसाया

    गोविंद शर्मा द्वारा घर में पिस्तौल बनाने की भनक लगने के बाद मुखबिर को पिस्तौल का खरीदार बनाकर भेजा गया. इसके लिये मुखबिर ने गोविंद शर्मा को दो हजार रुपये दिये. पिस्तौल बनाने के बाद गोविंद शर्मा ने पिस्तौल की तस्वीर मुखबीर को भेजी. गोविंद शर्मा को शक ना हो इसलिए पुलिस ने उसे 10 कट्टा भी बनाने का ऑर्डर दिया, लेकिन उसने चार देशी कट्टा बनाने की रजामंदी जतायी. इसके लिये प्रति कट्टा पांच हजार रुपये में सौदा तय हुआ. इसके बाद पुलिस ने पहले गोपाल साव को पकड़ा. फिर गोपाल साव के जरिये गोविंद शर्मा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके घर की जांच कर पिस्तौल बनाने का औजार बरामद किया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Mango Crime: He was making weapons at home in Mango police trapped the informer by making him a buyer used to sell country-made pistol for ₹ 5000
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group