Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: Mango Police ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, 40 पुड़िया Brown Sugar, दो मोबाइल व 1600 रुपये नकद जब्त

Jamshedpur. मानगो थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां जवाहर नगर रोड नंबर 6 से ब्राउन शुगर बेच रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. युवकों के पास से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और 1600 नकद जब्त किया है. गिरफ्तार युवकों में भालूबासा हरिजन बस्ती निवासी राकी मुखी, जवाहर नगर निवासी आकाश मुखी और जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी सरफराज उर्फ तिल्ली हैं.

सरफराज उर्फ तिल्ली के पास से 15 पुड़िया, राकी मुखी के पास से 5 पुड़िया और आकाश मुखी के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गयी. सिटी एसपी शिवा आशीष कुमार ने शनिवार को साकची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है. राकी मुखी के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में और सरफराज उर्फ तिल्ली के खिलाफ जुगसलाई थाना में पूर्व में मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद तीनों युवकों को जेल भेज दिया है.

Exit mobile version