Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: एनएच-33 पर डिमना रेजीडेंसी के पास आरओ प्लांट में भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान, यह है हादसे की वजह?

Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र में एनएच-33 स्थित डिमना रेजीडेंसी के पास गुरुवार रात एक आरओ प्लांट में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई. आग लगने के बाद प्लांट से लपटें और धुएं का गुब्बार उठता देखा गया.आग लगने का कारण प्लांट में एक कर्मचारी द्वारा गैस चूल्हे पर खाना बनाना था. खाना बनाते समय निकली चिंगारी से पास रखा सामान जल उठा, जिसके बाद आग तेजी से पूरे प्लांट में फैल गई. इस अग्निकांड में पानी की जार, मोटर, पाइप, बिजली उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गए.

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

Exit mobile version