Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन,कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु 14 विभागों का सृजन
    Headlines

    Jamshedpur: जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन,कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु 14 विभागों का सृजन

    News DeskBy News DeskMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Jamshedpur:  जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में देश भर के पर्यावरणविद, खास कर नदी और पर्वतों के लिए काम करने वाले लोगों का जुटान होगा।

    सेमिनार में पर्वत एवं नदियों की स्थिति, उनके भविष्य और उनके संरक्षण पर विशद चर्चा की जाएगी। तरुण भारत संघ और युगांतर भारती इसके मुख्य आयोजक हैं। इसके अलावा आयोजन में आईआईटी (आईएसएम, धनबाद), जल बिरोदरी, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और मिशन वाई भी शामिल हैं।

    कार्यक्रम का आयोजन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में होगा। 22 मई को सुबह 9 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा और शाम 6 बजे संपन्न होगा। 23 मई को भी सुबह 9 बजे से सेमिनार प्रारंभ होगा और अपराह्न ढाई बजे संपन्न होगा।

    इस राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार के कुशल संचालन के लिए आयोजन समिति बनाई गई है। इस समिति के संरक्षक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जलपुरुष राजेंद्र सिंह शामिल हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    कार्यक्रम समिति के संयोजक लब्ध प्रतिष्ठित पर्यावरणविद दिनेश मिश्र बनाए गए हैं जबकि सह संयोजक अंशुल शरण हैं। मनोज कुमार सिंह आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। आयोजन समिति के सदस्यों में प्रो. अमर कुमार सिंह, बंदे शंकर सिंह, मुकुल मिश्रा, शिवपूजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राम नारायण शर्मा, सुर रंजन राय, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, अजय सिन्हा, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, रमेश कुंवर, निर्मल सिंह तथा पप्पू सिंह शामिल हैं।

    कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए कार्यक्रम विभाग, निबंधन विभाग, आवास विभाग, भोजन आपूर्ति विभाग, यातायात विभाग, कार्यक्रम स्थल साज-सज्जा विभाग, आमंत्रण विभाग, प्रचार-प्रसार विभाग, मीडिया समन्वय विभाग, अतिथि सत्कार विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यालय (प्रमाण पत्र, स्टेशनरी, मोमेंटो, अंगवस्त्र आदि), सांस्कृतिक विभाग और फोटो एवं वीडियोग्राफी विभाग सृजित किये गए हैं।

    पहाड़ों और नदियों पर ठोस कानून बनाना अनिवार्य़ः सरयू राय

    बुधवार को बिष्टुपुर में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सेमिनार में जलपुरुष राजेंद्र सिंह शिरकत करेंगे। आजादी के इतने साल बाद भी पहाड़ों के संरक्षण के लिए कोई कानून नहीं बना। वन विभाग ने कुछ कानून बनाए लेकिन वह मूलतः पहाड़ों के लिए नहीं हैं। नदियों के बारे में भी कोई कानून नहीं है। सिंचाई विभाग ने कुछ कानून बनाए लेकिन वो भी नदी केंद्रित नहीं है। नदी और पहाड़, दोनों के लिए कानून बनना चाहिए। जो इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वो सभी इस सेमिनार में आएंगे और अपना नजरिया बताएंगे।

    कानून कैसा होना चाहिए, इस संबंध में एक ड्राफ्ट की तैयारी पर काम चल रहा है। यह ड्राफ्ट नदी और पहाड़, दोनों के बारे में तैयार हो रहा है। कोशिश यही है कि एक ऐसा प्रारुप बनाया जाए, जिसे भारत सरकार के समक्ष रखा जा सके। अगर भारत सरकार को प्रारुप पसंद आता है, वह कानून बन जाता है तो हमारे पहाड़ बच जाएंगे, नदियां बच जाएंगी। ये आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वरदान साबित होगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    सरयू राय ने 2006 का प्रसंग याद करते हुए कहा कि युगांतर भारती के बैनर तले जब वह स्वर्णरेखा के पानी के नमूने जमा कर रहे थे तो बहुतेरे लोग मजाक उड़ाते थे। लोग कहते थे कि क्या कर रहे हैं। आज का वक्त देखें। आज सबसे बड़ी चिंता स्वर्णरेखा के हेल्थ को लेकर है। स्वर्णरेखा नदी के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई जिससे मछलियां मर रही हैं। इसी प्रकार जब आने वाले दिनों में पहाड़ों की चर्चा होगी तो लोग महसूस करेंगे कि हमारे जलवायु को नियंत्रित करने वाले पहाड़ ही हैं।

    श्री राय ने कहा कि हालिया दिनों में अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि जो 100 मीटर से ऊंचा होगा, उसे ही पहाड़ माना जाएगा। चूंकि अब तक पहाड़ की परिभाषा नहीं दी गई, ना ही औसत पहाड़ 100 मीटर के होते हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर ऊंचाई वाले पहाड़ को ही पहाड़ माना। लेकिन इस फैसले पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं और सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। उसने एक अध्ययन कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी रिपोर्ट देगी। पहाड़ और नदी को कैसे सुरक्षित रखेंगे, इसके लिए एक ठोस कानून बनना जरूरी है। यही इस सेमिनार का उद्देश्य है।

    इसके पूर्व जाने माने पर्यावरणविद दिनेश मिश्र ने कहा कि पहाड़ हैं तो पर दिखते नहीं। हमें तथ्यों के साथ अपनी बात सरकार तक पहुंचानी है। इसके लिए दस्तावेज तैयार किया जाएगा। यह हिंदी और अंग्रेजी में होगा। हम लोग सामूहिक तौर पर प्रशासन पर दबाव बनाएंगे।

    इसके पूर्व सुधीर सिंह ने विषय प्रवेश कराया। मनोज कुमार सिंह ने सेमिनार के बारे में और आयोजन समिति के बारे में जानकारी दी। आभार प्रदर्शन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने किया। इस मौके पर आशुतोष राय, अमरनाथ सिंह, प्रतिभा रानी मिश्रा, पवन सिंह, रवि ठाकुर, मंजू सिंह, विनोद सिंह, प्रवीण सिंह, शेषनाथ पाठक, संजीव मुखर्जी, देव कुमार, सुखदेव सिंह, पिंटू सिंह, तारक मुखर्जी, रणजीत प्रसाद, गोल्डन पांडेय, अतुल सिंह, नवनीत सिंह, नीरु सिंह, विकास साहनी, अजय कुमार, संतोष भगत, टुनटुन सिंह, सन्नी सिंह, संजय सिंह, बंदे शंकर सिंह, अनिल राय, विनीता साह, उषा यादव, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    forest departement jamshedpur me do diwasia parwat evem nadi sammelen ka hoga aayajan Jamshedpur news Jharkhand news jharkhand parvat jharkhand polution news jharkhand river kanoon for protect river and parvat mla saryu rai news purbi singhbhum jila news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group