Site icon Lahar Chakra

JNAC: जमशेदपुर में कानून से बड़ा है भ्रष्टाचारियों का हाथ? सोनारी में G+2 के बजाय नक्शा विचलन कर G+4 बने बहु मंजिला भवन के पार्किंग एरिया में कमर्शियल प्रतिष्ठान का उद्घाटन कल !

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत होल्डिंग नंबर 68,सोनारी वेस्ट ले आउट, रोड नंबर 3 पर एक बहु मंजिला भवन जिसका नक्शा जी प्लस टू के लिए स्वीकृत कराया गया थाl उस स्थल पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मिली भगत से जी प्लस 4 बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया गया हैl

उक्त भवन निर्माता एवं भवन स्वामी के द्वारा ग्राउंड फ्लोर का प्रयोग पार्किंग के बजाय कमर्शियल हेतु कराया जाना है जिसका उद्घाटन कल दिनांक 7 फरवरी 2024 को होने की संभावना है l
ज्ञात हो कि की पूर्व में भी इस बहुमंजिला जिला भवन को नक्शा विचलन की वजह से सील किया गया था l

खुलेआम मुख्य सड़क पर जी प्लस टू के लिए स्वीकृत भवन किस प्रकार की प्लस 4 बना यह जांच का विषय है l

अब देखना है कि जमशेदपुर अनुसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी समय रहते उक्त अवैध भवन जिला भवन पर कानूनी कार्रवाई करते हैं अथवा नहीं !

Exit mobile version