Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur:दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न
    Headlines

    Jamshedpur:दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्य समिति की बैठक मिस्टी इन होटल में अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष के द्वारा सभी सदस्यों का अभिवादन किया गया । तत्पश्चात आगे की कार्रवाई के लिए महासचिव को निर्देशित किया गया
    महासचिव आशुतोष सिंह ने अपनी ओर से पुनः स्वागत करते हुए आय व्यय का व्योरा हेतु अंकेक्षक प्रदीप दास को निर्देशित किया.प्रदीप दास के द्वारा विगत वर्ष के आय व्यय का व्योरा रखा गया जिसे सदस्यों के बीच चर्चा होने के पश्चात सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया.

    इस बैठक में मुख्य रूप से विगत वर्ष की दुर्गा पूजा के अनुभव एवं इस वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी , दुर्गा पूजा में शहर में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई.

    विगत वर्ष दुर्गा पूजा के सहयोग के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के द्वारा जो जंबो जेट कार्य समिति का निर्माण किया गया था उसके द्वारा किए गए पूजा में सहयोग की सभी सदस्यों ने सराहना किया .

    विगत वर्ष में समिति ने काफी अच्छा काम किया.अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता के द्वारा पूजा समितियों से जो आग्रह किया गया था कि अपने आसपास पांच जरूरतमंद लोगों को कपड़ा,भोजन इत्यादि का सहयोग किया जाए.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    यह अपील दुर्गा पूजा समितियों को काफी भाया और दुर्गा पूजा समितियों के द्वारा बहुत से जगहों पर इस कार्य को किया गया, जिससे पूजा में शहर वासियों के बीच एक अच्छा संदेश गया
    साथ ही साथ विगत वर्ष जो अनहोनी विसर्जन के समय घाट पर घटित हुई उस पर अध्यक्ष के द्वारा त्वरित संवेदना पूर्ण कार्य करते हुए मानवता की दृष्टिकोण से पीड़ित परिवार वालों को ₹200000 की आर्थिक सहयोग केंद्रीय समिति की ओर से प्रदान किया, जिसकी सराहना उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा किया गया.

    पूजा के समय भरपूर सहयोग देने हेतु जिला प्रशासन का सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया. समिति आशा करती है कि इस वर्ष भी प्रशासन का भरपूर सहयोग समिति को प्राप्त होगी.
    समिति के सदस्यों ने इस पर भी ध्यान आकृष्ट करवाया कि जो कार्य समय के अभाव में पूर्ण रूपेण दुरुस्त नहीं हो सका उस पर अभी से ही जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवा कर उसे पूर्ण करवाया जाए.

    बढ़ती  पूजा समितियों की आवश्यकता के अनुरूप नए घाट की निर्माण की भी आवश्यकता पर चर्चा हुई,
    जिन पूजा समितियां के स्थल को कॉर्पोरेट द्वारा अधिग्रहण किया गया है एवं किया जा रहा है उसे समय रहते नए स्थल को चिन्हित कर समिति को पूजा करने की पर्याप्त व्यवस्था करवाई जाए.

    इस वर्ष 6 नए पूजा समितियों के द्वारा केंद्रीय समिति की सदस्यता ग्रहण की गई

    बैठक में इस वर्ष की संभावनाओं पर भी चर्चाएं हुई. मानगों में फ्लाईओवर निर्माण में आने वाली पूजा समितियों के स्थल के बारे में पूजा समिति से मिलकर सार्थक समाधान हेतु पहल करने की आवश्यकता है.
    इस वर्ष पूजा के दरमियान बारिश की संभावनाएं जताई गई है, इस पर भी गहन चिंतन करने की आवश्यकता है एवं उसके अनुरूप ही पूजा की तैयारियां की जाए

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    प्रत्येक जोन के हेल्पलाइन नंबर समितियों को उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर समितिया दुर्गा पूजा से संबंधित अपनी समस्याओं का आदान-प्रदान करेंगे.
    मूर्तिकारों के साथ भी आने वाले दिनों में एक बैठक का आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा और उन्हें पर्यावरण के सहयोग के अनुरूप निर्देशित की जाएगी.

    रामबाबू सिंह के द्वारा यह भी बात रखी गई कि शहर में पूजा की तैयारी शुरू हो गई है जो भी निर्देश सरकार एवं जिला प्रशासन पूजा के लिए निर्देशित करना चाहती है. यथाशीघ्र समितियों के बीच प्रेषित कि जाए ताकि अंतिम समय में असमंजस की स्थिति ना उत्पन्न हो .

    अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के द्वारा किया गया.

    आज की इस बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, बृजभूषण सिंह, भीष्म सिंह, मंगल देव शुक्ला,वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, तापस मित्रा, उपाध्यक्ष नीरज सिंह अशोक सिंहा, परमात्मा मिश्रा गौतम प्रसाद चमनदीप गील, धर्मेंद्र प्रसाद , सामनतो कुमार, राजेश राय कोषाध्यक्ष सुरजीत चौधरी, नंदजी सिंह, उषा सिंह, सचिव अभिषेक कुमार, ओमोयो ओझा, शंभू मुखी, प्रसेनजीत भौमिक, रुद्र प्रताप, असित चक्रवर्ती, जितेंद्र कुमार ,शिव शंकर सिंह, संतोष कुमार ,राघवेंद्र मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, रवि भुइंया, अपूर्वो पाल, टुनटुन सिंह, सपन दास, तिलक कुमार दास, शैलेश गुप्ता, अतुल प्रभात, राजू बोस, सुनील देबू का, सतीशमुखी, प्रमोद सिंह, विजय वर्धा, मुख्य रूप से मौजूद थे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur kendria durga puja samiti ki karyasamitee ki baithaak sampann
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group