Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jamshedpur:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भाटिया बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन 
    Jamshedpur

    Jamshedpur:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भाटिया बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन 

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

     

    Jamshedpur:  रोटरैक्ट क्लब, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सहयोग से बुधवार, 9 सितंबर 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाटिया बस्ती, जमशेदपुर में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।
    शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हुआ,इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं दंत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    Baby Orangutan: ओडिशा के जंगल में मिले 5 बेबी ओरंगुटान , स्थानीय लोग हैरान, आखिर दक्षिण पूर्व एशिया से 4000 किलोमीटर दूर कैसे आए भारत? जांच में जुटा वन विभाग

    कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की अध्यक्ष गुरप्रीत भाटिया, डायरेक्टर न्यू जेनरेशंस डॉ. जूही समर्पिता, रोटेरियन संजीव सहगल,  अनुपमा सहगल, डॉ. अंजनी सहाय, मॉडरेटर  अंजलि गणेशन तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय साहू के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया।शिविर में विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य एवं दंत जांच की गई।

    डॉ. आशा गुप्ता ने सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श दिया, जबकि डॉ. अनिश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की दंत जांच की। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य, दांतों की नियमित सफाई, उचित खान-पान तथा स्वस्थ आदतों के महत्व के बारे में आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए।
    शिविर से लगभग 200 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। विद्यार्थियों में नियमित दंत स्वच्छता की आदत विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें निःशुल्क डेंटल किट भी वितरित की गई।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरैक्ट क्लब ऑफ डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम


    इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर जांच और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देना उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के माध्यम से रोटरी एवं रोटरैक्ट ने न केवल निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि विद्यार्थियों में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने का भी प्रयास किया।
    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने चिकित्सकों, विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, रोटरैक्ट स्वयंसेवकों तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dvms school jamshedpur medical camp news Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand news Latest News Jamshedpur medical camp news purbi singhbhum jila news utkramit school jamshedpur news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    September 9, 2026

    BJP Protest: भाजपा का छह जिलों में प्रदर्शन, अभ्यर्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में और मधु कोड़ा ने जमशेदपुर में किया नेतृत्व

    September 9, 2026

    Railway Exam: RRB ने लेवल-1 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए जारी की आंसर-की, 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित

    September 9, 2026
    Recent Post

    Baby Orangutan: ओडिशा के जंगल में मिले 5 बेबी ओरंगुटान , स्थानीय लोग हैरान, आखिर दक्षिण पूर्व एशिया से 4000 किलोमीटर दूर कैसे आए भारत? जांच में जुटा वन विभाग

    September 9, 2026

    Jamshedpur:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भाटिया बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन 

    September 9, 2026

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    September 9, 2026

    Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

    September 9, 2026

    National Stock Exchange: एनएसई का 30,000 करोड़ रुपये का IPO 18 सितंबर को आने की उम्मीद

    September 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group