Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: शहर में चौक-चौराहों पर पुलिस की दिखी सख्ती, रैश ड्राइविंग करते दो दर्जन से ज्यादा बाइक व स्कूटी जब्त

Jamshedpur. दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, पूजा पंडाल के रास्तों में पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है. इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में चौक-चौराहों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया.

यातायात नियमों का उल्लंघन व रैश ड्राइविंग करने वाले युवाओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष सख्ती बरती जा रही है. जांच अभियान में वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की डिक्की में रखे सामानों की तलाशी ली जा रही है.

इसी क्रम में साकची गोलचक्कर से 5 बाइक में सवार युवा रैश ड्राइविंग करते पकड़े गये. जबकि बिष्टुपुर में आठ बाइक को पुलिस ने जब्त किया. पुलिस के अनुसार देर रात तक यह अभियान जारी रहा. जिसमें दो दर्जन से ज्यादा बाइक व स्कूटी को जब्त किया गया है.

Exit mobile version