Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: शराब कारोबारी बबलू सिंह का सप्लायर गिरफ्तार,49 पेटी अवैध शराब जब्त

Jamshedpur. परसुडीह थानांतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज के पास पुलिस ने छापेमारी कर 49 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने राजकुमार भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.उक्त जानकारी सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने दी.

गुरुवार को परसुडीह थाना परिसर में सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह के रहने वाले राजकुमार भगत के घर पर भारी मात्रा में अवैध शराब रखा हुआ है. सूचना मिलने के बाद डीएसपी तौकिर आलम के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. जहां से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

पुलिस ने बताया कि राजकुमार भगत बबलू सिंह के लिए काम करता था. बबलू सिंह राजकुमार को शराब की पेटी लाकर दे देता था. जिसकी सप्लाई राजकुमार भगत अपने स्तर से करता था.

पुलिस ने बताया कि बबलू सिंह राजकुमार को एक पटी शराब की बिक्री करने पर 300 रुपये देता था. पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारी विजय साव की सुपाड़ी देकर हत्या कराने के मामले में बबलू सिंह को आठ अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

Exit mobile version