Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Administration: सभी चौक-चौराहों पर आज से तीन दिन चलेगा विशेष वाहन जांच अभियान, साथ रखें कागजात

Jamshedpur. जमशेदपुर में आज से तीन दिनों तक विशेष वाहन जांच अभियान चलेगा. शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर कड़ाई से वाहनों की जांच होगी.

जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी व डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में पूरे शहर में कड़ाई से वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. वाहन जांच अभियान में दो पहिया-चार पहिया वाहनों की जांच की जायेगी.

जांच के क्रम में हेलमेट, आरसी, बीमा, प्रदूषण, फिटनेस, नंबर प्लेट आदि की भी जांच की जायेगी.

लगातार तीन दिनों तक चलनेवाला यह अभियान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाया जायेगा.

जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के कागजात साथ लेकर चलें, ताकि जांच के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

Exit mobile version