
Jamshedpur. कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है। गुरुवार को अस्पताल परिसर में नई कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया गया। अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां आयुष्मान कार्ड पर निश्शुल्क इलाज होगा। एमजीएम की इस नई कैंसर यूनिट में फिलहाल 12 बेड की व्यवस्था की गई है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को पूरी तरह मुफ्त इलाज मिलेगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने जानकारी दी कि अब एमजीएम में कैंसर का संपूर्ण इलाज संभव होगा।
