Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur MGM : एमजीएम अस्पताल में नवजात का चल रहा इलाज, बच्चा शारीरिक रूप से असामान्य, नीमडीह की महिला ने दिया है जन्म

Jamshedpur.जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक दुर्लभ नवजात बच्चे का इलाज चल रहा है. यह बच्चा शारीरिक रूप से बेहद असामान्य है. उसके एक ही पैर हैं और लिंग का भी कोई स्वरूप नहीं है. इस बच्चे का वजन मात्र डेढ़ किलो है, जो किसी नवजात के लिए अत्यंत कम होता है. डॉक्टर बच्चे का इलाज कर रहे हैं.

दरअसल बुधवार को सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा निवासी बिनोद सिंह सरदार की पत्नी आशा सिंह सरदार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उन्हें तुरंत नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां आशा सिंह सरदार ने एक दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए बच्चे को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Exit mobile version