Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मंत्री दीपक बिरुवा ने सुनीं जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानियां

Jamshedpur. घासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा और पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही विसंगति को दूर करने की मांग की. इसको लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल को मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के लोग एकजुट होकर आधारभूत बात रखें. पूर्व में जारी दो या तीन पीढ़ी की जारी जाति प्रमाण पत्र दें, ताकि सदन में जोरदार तरीके से बात रख सकें.

Exit mobile version