Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, होटल ले जाकर बनाया संबंध, अब वीडियो वायरल करने की धमकी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सुविधा होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है. साकची थाना में पीड़िता नाबालिग के बयान पर हल्दीपोखर कारगिल निवासी मो साबीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को नाबालिग का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया. जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपने मामा के घर हल्दीपोखर जाती थी. वहीं आने-जाने के क्रम में पड़ोस में रहने वाले साबीर से दोस्ती को गई. दोनों पिछले एक साल से मोबाइल पर एक दूसरे के साथ बातचीत करते थे.

इस एक साल में साबीर ने नाबालिग को किसी तरह अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. एक मार्च को साबीर ने उसे मिलने के बहाने साकची बुलाया. फिर उसे बहला फुसलाकर होटल ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घर लौटने के बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद मामला साकची थाना पहुंचा. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Exit mobile version