Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाया सड़क परियोजनाओं का मुद्दा, बोलीं- निर्माण जल्द शुरू कराए सरकार

Jamshedpur. जमशेदपुर शहर की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर राज्य सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सवाल उठाए हैं. शहर की जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने वाली ये योजनाएं 2019 में शिलान्यास के बाद भी अब तक अधर में लटकी हुई हैं. इस मुद्दे को मंगलवार को विधानसभा में विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाते हुए सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की. विधायक ने कहा कि भुईयाडीह-लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (NH-33) तक फोर-लेन उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच पथ का पुनर्निर्माण और अन्ना चौक से गोविन्दपुर तक 1540 मीटर लंबे 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की परियोजनाएं जमशेदपुर के लिए बेहद जरूरी हैं.

विधानसभा में सरकार ने जानकारी दी कि भुईयाडीह-लिट्टी चौक से मिलाई पहाड़ी (NH-33) पर स्वर्णरेखा नदी के ऊपर पुल निर्माण की संशोधित योजना पर कार्य शुरू करने की दिशा में तैयारी पूरी हो चुकी है. वहीं, अन्ना चौक से गोविन्दपुर पथ तक एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना संवेदक कंपनी द्वारा अदालत में वाद दायर किए जाने के कारण फिलहाल न्यायालय के विचाराधीन है.

Exit mobile version