
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू रायने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 111 और विधवा सम्मान पेंशन योजना के दो, कुल मिलाकर 113 प्रमाण पत्रों का वितरण किया. आज पेंशन प्रमाण पत्रों का वितरण कदमा, सोनारी, साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र के पेंशनधारकों के बीच किया गया. दर्जनों दिव्यांग प्रमाण पत्र बन कर तैयार हैं. बारिश के खलल के कारण लोग पेंशन प्रमाण पत्र ले पाने में असमर्थ रहे. दिव्यांग जनों के लिए तैयार प्रमाण पत्र उनके आवास पर भिजवा दिया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन विधायक विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने किया. इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, सन्नी सिंह, आदित्य मुखर्जी, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे.
