Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने मोबाइल भोजनालय का किया शुभारंभ, 5 रुपये में आमजन को मिलेगा भरपेट भोजन

Jamshedpur. जमशेदपुर में बुधवार को मोबाइल भोजनालय की शुरुआत की गई है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के प्रयासों से इस योजना को जमीन पर उतारा गया है. भोजनालय वाहन को कदमा मां रंकनी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विधायक सरयू राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विधायक सरयू राय ने कहा कि यह योजना फिलहाल एक वाहन से शुरू की गई है. लेकिन यदि जरूरत महसूस हुई तो वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.

इस भोजनालय में सिर्फ पांच रुपये में दाल, भात, सब्जी और अचार का भरपेट भोजन मिलेगा. यह सेवा उन जरूरतमंदों के लिए है जो दिनभर मेहनत करते हैं, लेकिन भरपेट भोजन नहीं जुटा पाते. चलंत भोजनालय वाहन रोजाना जमशेदपुर अक्षेस एवं मानगो नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न बाजार इलाकों में एक-एक घंटे के लिए रुकेगा. इस दौरान क्षेत्र के सभी जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. शुभारंभ के मौके पर जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार, क्षत्रिय समाज के शम्भू सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

Exit mobile version