Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, एक करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो के जाकिरनगर ओवैस करनी मस्जिद के पास कपाली नाला पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से लगभग एक करोड रुपये की लागत से किया जाएगा. लंबे समय से स्थानीय लोग इस पुल की मांग कर रहे थे. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

इस पुल के बन जाने के बाद मानगो और कपाली में आवागमन सुगम हो सकेगा. यह पुल पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो और सरायकेला खरसावां जिले के कपाली को जोड़ेगा. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, इसरार खान, इसराइल अंसारी, मनोज शर्मा व अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version