Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विधानसभा में विधायक सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल में पानी की कमी का मुद्दा उठाया, मंत्री इरफान बोले-मार्च तक आपूर्ति शुरू होगी

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से एमजीएम जमशेदपुर के नए भवन में पानी की उपलब्धता के बिना इलाज शुरू किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर 2024 को उद्धाटन के दिन भी अस्पताल के नए भवन में पानी की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। पानी के अभाव में तीन फरवरी से अबतक जरूरी आपरेशन टल रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि पानी की उपलब्धता के बिना अस्पताल कैसे शुरू हो गया? जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिस समय उद्धाटन हुआ था, उस समय वे मंत्री नहीं थे। इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि वहां 10.69 करोड़ लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। आश्वासन भी दिया कि पानी के अभाव में किसी का इलाज प्रभावित नहीं होगा। मार्च से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Exit mobile version