
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा 10 जुलाई को रामार्चा पूजा का आयोजन किया जायेगा. 11 जुलाई को रुद्राभिषेक के बाद बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में महाप्रसाद का वितरण होगा. इस संबंध में विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर मंगलवार को बैठक हुई. इसमें जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और जदयू के मंडल अध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसमें विधायक सरयू राय ने बताया कि इस वर्ष रामार्चा पूजा का यह 25वां आयोजन होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को बिहार के बक्सर के कारीगरों द्वारा तैयार की गई हाथीकान पूड़ी, सब्जी, चटनी, बुंदिया आदि प्रदान की जाएगी. बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, आशुतोष राय, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, भीम सिंह, संजय तिवारी, सुधीर सिंह, नीरज सिंह, पप्पु सिंह, अमृता मिश्रा, सुर रंजन राय, लालू गौड़, तारक मुखर्जी, सत्येंद्र सिंह यादव, संजीव मुखर्जी, अर्जुन यादव, अनिल प्रकाश, रीना कुमारी, ममता सिंह, सविता ठाकुर, शंकर कर्मकार, नीता गुप्ता, अनिल पावा, कुलविंदर सिंह पन्नु आदि मौजूद थे.
