Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने किया  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, बोले-स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

Jamshedpur.  शहरवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ज़ाकिर नगर रोड नंबर-18 स्थित नवस्थापित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि आम लोगों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ज़ाकिर नगर समेत आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच, टीकाकरण और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

Exit mobile version