
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की बारीडीह भोजपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले संजीव कुमार (24) ने सोमवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगा ली. दरअसल, वह शेयर बाजार में पैसा डूबने से परेशान था. परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात खाना खाकर संजीव अपने कमरे में चला गया. सुबह उसे जगाने के लिए गए तो कमरा अंदर से बंद मिला.पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो संजीव फंदे से लटका मिला.
मृतक के बड़े भाई कौशल कुमार ने बताया-संजीव ने चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था और डेढ़ साल चेन्नई में नौकरी की. 2021 में वह नौकरी छोड़कर शहर आ गया और अपना यू-ट्यूब चैनल रिक्यूपमेंट बनाया. इस चैनल में एक मिलियन से ज्यादा लोग जुड़े हैं. संजीव ने कई कंपनियों में युवकों को नौकरी दिलवाई. हर महीने एक से 1.50 लाख की आमदनी होती थी. इस आमदनी का कुछ हिस्सा संजीव शेयर मार्केट में लगाता था. लेकिन पिछले दिनों शेयर मार्केट में उसे 88 हजार का घाटा हुआ था. यह रकम कुछ ज्यादा नहीं थी, लेकिन तनाव में आकर संजीव ने फांसी लगा ली.
