Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सो रही थी मां और MGM अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद गया बेटा, मौत, जानें वजह?

Jamshedpur. जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक मरीज ने कथित तौर पर इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह मरीज पास के परसुडीह क्षेत्र का निवासी था।

मरीज के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह एचआईवी संक्रमित था और उसे तपेदिक भी था एवं उसे 16 मार्च को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, उसने बृहस्पतिवार रात भी खिड़की से दो बार कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी मां ने उसे रोक लिया था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे जब मरीज की मां सो रही थी तब उसने चौथे तल से कथित रूप से छलांग लगा ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। एमजीएम थाने के प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version