Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सांसद ने लूटकांड को लेकर कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल, बोले- फेल हो गयी है जमशेदपुर में पुलिस की व्यवस्था, भयाक्रांत महसूस कर रहा हर कोई

Jamshedpur. जमशेदपुर में लगातार दो दिनों में सोनारी व बिष्टुपुर में दो बड़े लूटकांड के संदर्भ में सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था चरमरा गई है, जमशेदपुर में लूटकांड उसका यह जीता जागता सबूत है. सांसद श्री महतो ने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों से लेकर आम नागरिक अपने को भयाक्रांत महसूस कर रहे हैं. सांसद श्री महतो ने कहा की जमशेदपुर की पुलिसिंग पूरी तरह फेल कर गई है. आए दिन शहर में चेन और मोबाइल की छिनतई से जनता पहले ही पर त्रस्त थी अब इस तरह की बड़ी घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी बिल्कुल बेलगाम हो गए हैं. सांसद श्री महतो ने कहा की शहर में गोली चालन की घटनाएं आम हो गई है. दूसरी ओर पूरे शहर में ड्रग्स का व्यापार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है जिसके गिरफ्त में युवा पीढ़ी आ रही है.

ऐसा लगता है कि पूरा का पूरा पुलिसिया तंत्र ने अपराधियों के समक्ष समर्पण कर दिया है या फिर सांठगांठ कर लिया है. सांसद श्री महतो ने कहा कि घटना के पश्चात अपराधियों का पकड़ना एक बात है और अपराध पर लगाम लगाना दूसरी बात है. इससे पूर्व सांसद श्री महतो ने आज सोनारी स्थित वर्धमान ज्वेलर्स वाली घटना स्थल का दौरा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

सांसद श्री महतो ने कहा कि जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल जिला के उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिलकर इस संबंध में त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा और इस पर भी यदि बात नहीं बनी तो आम जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.

Exit mobile version