Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने साकची और बर्मामाइंस में दो विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से किया शिलान्यास

Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं के अंतर्गत साकची कालीमाटी गोलचक्कर से बंसत सेंट्रल रोड तक पेवर्स ब्लॉक लगाने और नाली मरम्मत का काम होगा. बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर और रामाधीन बागान में सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. दोनों योजनाओं पर कुल 28.42 लाख रुपये खर्च होंगे. सांसद और विधायक ने संवेदकों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी.

दोनों जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य पूरा कर  लिया जयेगा. उन्होंने कहा कि दोनों ही योजनाएं लोगोंे के लिए जरूरी है. इन योजनाओं की ्र लंबे समय से मांग की जा रही थी. उन्होंने आम जनता को समर्पित किया जायेगा. इसके साथ ही, बताया कि आगामी दिनों में कई अन्य योजनाएं भी धरातल पर उतरेगी.

Exit mobile version