Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : गोविंदपुर में हत्या की वारदात; फुफेरे भाई ने ही सोये अवस्था में छाती में मार दी गोली, टाटा मोटर्स अस्पताल में तोड़ा दम

Jamshedpur. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरूड़बासा प्रकाशनगर में हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां शंभू लोहार की हत्या उसके फुफेरे भाई ने ही गोली मारकर कर दी. शंभू को सोमवार की रात 8.30 बजे गोली मारी गयी थी. घटना के बाद शंभू को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के दौरान ही मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मौत के बाद परिवार के लोगों ने घटना की लिखित शिकायत थाने पर की है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

शंभू को घटना के समय छाती पर गोली लगी थी. अस्पताल में पता चला था कि गोली छाती में ही फंसी हुई है. डॉक्टर गोली निकालने के लिए ऑपरेशन भी कर रही थी. इस दौरान ही उसकी मौत हो गई. वह मूलरूप से सरायकेला का रहने वाला था. वह ढाई साल से पेंटर का काम गोविंदपुर में कर रहा था. वहां पर वह अपने एक परिचित के घर पर रह रहा था. घटना के समय वह सोया हुआ था. इस बीच ही उसे गोली मारी गई थी.

Exit mobile version