Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR NEWS: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को निकलेगा नगर कीर्तन, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील
Headlines

JAMSHEDPUR NEWS: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को निकलेगा नगर कीर्तन, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील

News DeskBy News DeskNovember 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सेंट्रल सिख नौजवान सभा की बैठक में सेवा की जिम्मेदारियां बांटी गईं, यातायात व्यवस्था से लेकर पानी, एंबुलेंस और सफाई तक की तैयारी

जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से साकची गुरुद्वारा साहिब तक निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर कीर्तन में संगत की सेवा और व्यवस्थाओं को लेकर साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में सेंट्रल सिख नौजवान सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह ने की। सभा के प्रधान अमरीक सिंह की अनुपस्थिति में हुई इस बैठक में शहर की विभिन्न नौजवान सभाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत महासचिव रंजीत सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास के साथ की। इसके बाद महासचिव सुखवंत सिंह सुक्खू ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की और आगामी नगर कीर्तन के लिए विभिन्न इकाइयों के बीच सेवा की जिम्मेदारियां बांटीं।

अलग-अलग क्षेत्रों को सौंपी गई सेवा की जिम्मेदारी

नगर कीर्तन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए जिम्मेदारियां इस प्रकार तय की गईं—

  • फ्रंट ट्रैफिक कंट्रोल: टुइलाडुंगरी।
  • पालकी साहिब के पीछे रस्से की सेवा: गौरीशंकर रोड और सीतारामडेरा।
  • झंडे की सेवा: बारीडीह और सीतारामडेरा।
  • पालकी साहिब की सेवा: मानगो।
  • फ्रंट से पालकी साहिब तक बाईं ओर: बिरसानगर, कीताडीह और संतकुटिया।
  • फ्रंट से पालकी साहिब तक दाईं ओर: बर्मामाइंस, मनीफिट और टेल्को।
  • पालकी साहिब से अंत तक बाईं ओर: सरजामदा, जेम्को और गोलपहाड़ी।
  • पालकी साहिब से अंत तक दाईं ओर: साकची, सुंदरनगर और गम्हरिया।

सभा की ओर से नगर कीर्तन के नियंत्रण की जिम्मेदारी अमरीक सिंह, दमनप्रीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, इंदरजीत सिंह इंदर, सतविंदर सिंह, सिमरन भाटिया और सुखवंत सिंह को दी गई।

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

नगर कीर्तन की व्यवस्था और क्रमबद्ध संचालन की जिम्मेदारी हरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, हरमीत सिंह, गुरनाम सिंह, अमनजोत सिंह, गुरबचन सिंह राजू और मनिंदर सिंह को सौंपी गई।

गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील

बैठक की अध्यक्षता कर रहे दमनप्रीत सिंह ने कहा कि सोनारी गुरुद्वारा साहिब से साकची गुरुद्वारा साहिब तक निकलने वाले विशाल नगर कीर्तन को अनुशासित और भव्य बनाने में नौजवान सभा के सदस्य अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की कि नगर कीर्तन के दौरान गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर न लगाएं।

महासचिव रंजीत सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान आम नागरिकों और राहगीरों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभा के सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था में सहयोग करेंगे।

आतिशबाजी और प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की अपील

महासचिव सुखवंत सिंह सुक्खू ने स्वागत स्टॉल लगाने वाले आयोजकों और संगत से नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने बताया कि लंगर और जलपान वितरण के बाद सड़क की सफाई के लिए सिख संगत का स्वच्छता दल भी साथ चलेगा।

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

नगर कीर्तन के कंट्रोलर इंदरजीत सिंह इंदर ने बताया कि पैदल चल रही संगत की सुविधा के लिए सभा के सदस्य अपनी गाड़ियों में शीतल जल की व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था में भी सभा पूरा सहयोग देगी।

बैठक में दमनप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, सुखवंत सिंह, सिमरन भाटिया, जगप्रीत सिंह जे.डी., अमनजोत सिंह, गुरबचन सिंह राजू, जगजीत सिंह जग्गी, सतविंदर सिंह, हरमनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, जुझार सिंह, मनिंदर सिंह और हरजीत सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कदमा नौजवान सभा के जगजीत सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group