Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई के एक बार फिर अध्यक्ष बने नरेन्द्र कुमार कर्ण, प्रतिद्वंद्वी को 42 मतों से किया पराजित

Jamshedpur. आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई का चुनाव 18 दिसंबर को हुआ. महासंघ के अध्यक्ष एक बार फिर नरेन्द्र कुमार कर्ण बने. कर्ण ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 42 मतों से पराजित किया. विजेता नरेंद्र कुमार कर्ण, अध्यक्ष, गौरव कुमार शाखा सचिव,बिरमल हासंदा, कोषाध्यक्ष एवं तीन प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नीतेश श्रीवास्तव एवं घनश्याम चौबे चुने गए.

चुनाव कार्य को सफल बनाने के लिए नरेंद्र कुमार कर्ण ने चुनाव आयुक्त विनोद साहू, शिवलाल सोय एवं सुमित रजक के प्रति आभार व्यक्त किया. नरेंद्र कुमार कर्ण ने कहा कि जनवरी 2024 में भारत सरकार ने जमशेदपुर में सीजीएपएस के लिए सहमति सभी केन्द्रीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए जमशेदपुर का चयन किया गया था. अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान साथियों का साथ मिल चुका है.अब अपने साथियों के मंगलमय कार्य को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द कार्य संपादित करने का प्रयास करेंगे.

Exit mobile version