Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर सिविल कोर्ट और घाटशिला सिविल कोर्ट में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Jamshedpur. राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को जमशेदपुर सिविल कोर्ट एवं घाटशिला सिविल कोर्ट में आयोजित की जा रही है. इस अवसर पर जिले के सभी बैंको द्वारा एनपीए ऋण खातों, ओवरड्यू ऋण, बकाया वसूली से जुड़े मामलों तथा अन्य बैंकिंग विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान उपलब्ध कराएंगे. इस लोक अदालत मे विशेष पहल करते हुए बैंक ऑफ इंडिया , जिले का अग्रणी बैंक के द्वारा कुल 14,880 नोटिस (जमशेदपुर सिविल कोर्ट एवं घाटशिला सिविल कोर्ट) वितरित किए गये है, जिसमे इस लोक अदालत में 7,000 एनपीए ऋण खातों के निपटान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,

जिसके लिए बैंक ऑफ इंडिया के सभी शाखाओं में आवश्यक समझौता शिविर लगाया जा रहा है।इस शिविर के द्वारा बैंक के डिफॉल्टर जो किसी कारणवश अपना ऋण समय पर भुगतान करने से चूक कर गए हैं. इस शिविर में अपने बकाया रकम का कम से कम रकम भुगतान कर एक मुश्त समझौता कर सकते हैं तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

Exit mobile version