Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बारीडीह के डोंगा घाट से घटना के 48 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बिरसानगर के बच्चे का शव किया बरामद

Jamshedpur. जमशेदपुर के डोंगा घाट से घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को 11 वर्षीय बालक अंकुश कालिंदी का शव बरामद किया गया। अंकुश 26 जनवरी को पानी में डूब गया था। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद किया। यह घटना जमशेदपुर के बरीडीह क्षेत्र स्थित बजरंग चौक के डोंगा घाट में 26 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे हुई थी। बिरसानगर निवासी अंकुश कालिंदी पानी में डूब गया था। घटना की सूचना तत्काल सिदगोड़ा थाना और स्थानीय प्रशासन को दी गई थी।सूचना के बावजूद, समय पर प्रभावी खोज-बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने लगातार गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन की मांग की, लेकिन एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में लगभग 48 घंटे का समय लग गया। इस देरी से स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ गया। विधायक पूर्णिमा दास के हस्तक्षेप के बाद एनडीआरएफ की टीम जमशेदपुर पहुंची। इसके बाद सर्च ऑपरेशन तेज किया गया.

Exit mobile version