Site icon Lahar Chakra

Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

Jamahedpur. हिमांशु सिंह हत्याकांड में एसआईटी ने राजस्थान में कार्रवाई करते हुए डीडी बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने बेटे के साथ खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस टीम पहले से ही सादे लिबास में मंदिर परिसर में मौजूद थी। उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही नीरज मंदिर से निकले, टीम ने उनका पीछा किया। करीब दो किलोमीटर दूर उनकी कार को घेरकर उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद नीरज सिंह पहले कोलकाता में थे। पुलिस ने वहां छापेमारी की, लेकिन भनक लगने पर हवाई मार्ग से दिल्ली होते हुए राजस्थान पहुंच गये।

गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई। जिसके बाद उनकी पत्नी संध्या सिंह तुरंत राजस्थान के लिए रवाना हो गईं। एसआईटी ने इस मामले में अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसते हुए डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसकी मां को हिरासत में लिया है।

Exit mobile version