Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur New Posting: अनुराग कुमार तिवारी जमशेदपुर के ADC नियुक्त, जितेन्द्र कुमार को मानगो नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया

Jamshedpur. झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ और अनुमंडल स्तर के अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कोल्हान प्रमंडल समेत रांची, जमशेदपुर और पलामू के अधिकारी प्रभावित हुए हैं

प्रशासनिक आदेश के तहत रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को प्रोन्नति देते हुए जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का नया अपर उपायुक्त ADC नियुक्त किया गया है।  इसके साथ ही, पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी DTO जितेन्द्र कुमार यादव को मानगो नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Exit mobile version