
Ranchi. सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से सोमवार को मानगो नगर निगम, जमशेदपुर की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुलाकात की. चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी मुलाकात की. मौके पर मंत्री हाफीजुल हसन भी उपस्थित थे.
इसके अलावा चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान एवं सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी मुलाकात की. सीएम ने सभी को जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.