Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के स्किल डेवलपमेंट सेंटर से 57 कामगारों ने ली ट्रेनिंग, स्वरोजगार से जुड़ेंगे
Headlines

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के स्किल डेवलपमेंट सेंटर से 57 कामगारों ने ली ट्रेनिंग, स्वरोजगार से जुड़ेंगे

News DeskBy News DeskDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के फादर मैकग्राथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एफएम-एसडीसी) ने अपनी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवें बैच का सर्टिफिकेशन समारोह कैंपस में आयोजित किया. इस बैच के 57 छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए. इसमें दो राज्यों के ग्रामीण और वंचित समुदायों के युवा हैं. इस बैच में कंप्यूटर स्किल्स एवं डाटा एंट्री कोर्स के 43, गारमेंट एवं फैशन डिजाइनिंग के 6 और प्लंबिंग एवं इलेक्ट्रिकल वायरिंग इंटर्नशिप के 8 छात्र शामिल थे. उन सभी छात्रों को गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने में महारथ हासिल करने के बाद सभी को सर्टिफिकेट दिया गया. इससे पहले भी इस प्रोग्राम से ट्रेनिंग लेकर कई छात्र स्कूलों, निजी कंपनियों, सरकारी कार्यालयों में नौकरी कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उद्यमिता का रास्ता अपनाया है. सर्टिफिकेट वितरण समारोह में सेंटर के कन्वीनर फादर डोनाल्ड डिसिल्वा एसजे ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि जेवियर कम्युनिटी कॉलेज (एक्ससीसी) ने अब तक 198 छात्रों को प्रशिक्षित किया है. यह पहल एक्सएलआरआइ की समाज से जुड़ाव की मिशन को प्रतिबिंबित करती है, साथ ही उन्हें मिलने वाले प्रमाणपत्र से वे आगे पूरी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ ना सिर्फ नौकरी बल्कि स्वरोजगार कर सकेंगे. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज रोजगार योग्यता डिग्री से ज्यादा स्किल्स पर निर्भर है. छात्रों को निरंतर अपस्किलिंग और उत्कृष्टता की सलाह दी. जेसुइट प्रोविंशियल फादर जेरी कुटिना एसजे ने ईमानदारी पर बल देते हुए छात्रों से समाज के लिए जिम्मेदार योगदान की अपील की. प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर फादर प्रवीण जोस एसजे ने बताया कि एक्सएलआरआइ ने विद्यार्थियों के पूरे प्रशिक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत नि:शुल्क कराया. जिसमें उन्हें कम्युनिकेशन स्किल्स और वर्कप्लेस रेडीनेस से जुड़ी जानकारी दी गयी. इससे छात्रों को सरकारी सेवा, शिक्षा, उद्यमिता और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अवसर मिले.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group