Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: विश्व शौचालय दिवस पर 83 कर्मचारी सम्मानित, सभी के बीच सफाई कीट का भी हुआ वितरण

Jamshedpur. 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस पर जमशेदपुर अक्षेस, जुस्को की ओर से इस मौके पर जुबिली पार्क गेट स्थित शौचालय को बैलून से सजाया गया था. इस साल की थीम ‘शौचालय शांति के लिए एक स्थान ‘ है. इस मौके पर 83 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. नमस्ते योजना के तहत सभी कर्मचारियों की प्रोफाइलिंग कर उनके बीच सफाई कीट का वितरण जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया. इस मौके पर सिटी मैनेजर ज्योति पुंज, जितेंद्र कुमार, सुलभ इंटरनेशनल के प्रभारी संजय झा आदि मौजूद थे.

Exit mobile version