Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की जयंती पर उनके स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयोजन में रविवार 28 जून को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित किया गया है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह तथा शिविर संयोजक एवं उपाध्यक्ष विकास सिंह ने इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील की है। उन्होने आग्रह किया है कि इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर समाज को सर्वोपरि रखने वाले तथा सभी के सुख दुख में भाग लेने वाले स्व. के. के. सिंह को अपनी श्रद्धांजली अर्पित करें। रक्तदान शिविर के उद्घाटन में समाज के गणमान्य भाग लेंगे एवं रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे।

Exit mobile version