
Jamshedpur. सोनारी कुम्हारपाड़ा बी ब्लाक निवासी नंद किशोर (40 वर्ष) ने गुरुवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जांच करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वह रात 8 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. गुरुवार सुबह जब उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो नंद किशोर गमछे के सहारे पाइप से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण आर्थिक या पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है, वैसे पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
