Lahar Chakra

Jamshedpur News : द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जेआरडी कॉम्पलेक्स में अधिकारियों की ब्रीफिंग

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर 26 फरवरी को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न होगा। इस गरिमामय समारोह में देश और राज्य का शीर्ष नेतृत्व एक मंच पर उपस्थित रहेगा।

मंच पर दिखेगा शीर्ष नेतृत्व का संगम

कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मंत्री जोबा मांझी, सांसद विद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय एवं विधायक पूर्णिमा साहू भी मुख्य मंच पर आसीन रहेंगे।औद्योगिक जगत से टी. वी. नरेंद्रन, CEO एवं MD, टाटा स्टील, भी कार्यक्रम में मंच साझा करेंगे।

प्रशासनिक तैयारी: मॉक ड्रिल और सुरक्षा समीक्षा

कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर मॉक ड्रिल एवं ड्राई रन किया गया। उपायुक्त के नेतृत्व में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की गहन समीक्षा की। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एस. के. बेहेरा ने प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए तैयारियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की समय-सारणी

₹100 करोड़ की परियोजना, पुरी मंदिर की प्रतिकृति

यह भव्य सेंटर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

युवाओं के लिए विशेष पहल

सेंटर का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास करना है। यहां 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, योग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ट्रस्ट के अनुसार यह परियोजना झारखंड में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगी और जमशेदपुर को आध्यात्मिक मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाएगी। यह सेंटर सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Exit mobile version