Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jamshedpur News: धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो का बड़ा आरोप; झारखंड के सबसे भ्रष्ट नेता हैं विधायक सरयू राय, कहा, चुनाव में जहां से खड़ा होंगे, हराने के लिए जी-जान लगा दूंगा
    Jamshedpur

    Jamshedpur News: धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो का बड़ा आरोप; झारखंड के सबसे भ्रष्ट नेता हैं विधायक सरयू राय, कहा, चुनाव में जहां से खड़ा होंगे, हराने के लिए जी-जान लगा दूंगा

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले विधायक सरयू राय के खिलाफ अब ढुल्लू महतो ने कमर कस ली है. एक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर आए भाजपा सांसद ने सरयू राय पर जमकर प्रहार किया. यहां तक कहा कि झारखंड में सरयू राय से बड़ा भ्रष्ट राजनीतिज्ञ कोई नहीं है. अपना हित साधने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं. वे सिर्फ दलितों, शोषितों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों को डराने-धमकाने का कार्य करते रहते हैं. ढुल्लू महतो सोमवार को जमशेदपुर परिसदन में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि धनबाद में उन्हें खुली चुनौती दी गई थी. इस कारण वे वहां से भाग गए. ऐसे भ्रष्ट नेता को विधानसभा का चुनाव टिकट नहीं मिलना चाहिए. अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वे उन्हें हराने के लिए जी जान लगा देंगे. वे सिर्फ लोगों से मुद्रादोहण करने में जुटे रहते हैं, जो नहीं देते हैं उनके पीछे लग जाते हैं. अब उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि कोई पार्टी उन्हें टिकट देना ही नहीं चाहती है. फिर भी सरयू जिस सीट से चुनाव लड़ेंगे वहां उनका विरोध होगा. ढुल्लू महतो ने कहा कि सरयू राय की कलई धीरे-धीरे खुल रही है. सरयू राय ने हमेशा सत्य की राह पर चलने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है. उन्होंने कभी किडनैपर, माफिया, रंगदारी वसूलने वालों और गुंडों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई.

     

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    I will do my best to defeat him wherever he contests in the elections Jamshedpur News: Big allegation by BJP MP from Dhanbad Dhullu Mahto; MLA Saryu Rai is the most corrupt leader of Jharkhand said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group