Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :जगत पुत्री कुल्लू रानी माता का जन्मोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक

जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति परिवार द्धारा जगत पुत्री माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हर साल की तरह इस साल भी 3 से 5 सितम्बर तक (गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार) हरहरगुटू में मनाया जायेगा। माता का भव्य दरबार अति उत्तम शक्ति परिवार द्धारा सजाया जायेगा। यह जानकारी शुक्रवार को दरबार के संस्थापक भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस ने दी। पुत्री रूपी कुल्लू रानी माता का दरबार फूलो से सजाया जायेगा। तीनो दिन विधिवत रूप से पूजा होगी। जानकारी हो कि 13 जनवरी को माता रूपी और 9 महिना बाद 3 सितम्बर को जगत पुत्री कुल्लू रानी का जन्म उत्सव मनाया जाता है।

Exit mobile version