जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।
मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक ढोल-नगाड़ो के संग पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए।
इससे पहले, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के सामाजिक समानता के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश से भेदभाव और असमानता को दूर किया। उन्होंने सभी जाति-वर्गों के लोगों को एक साथ जीने की प्रेरणा दी। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब के विरुद्ध साजिश रची थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने संविधान का अपमान किया। संविधान की मूल भावना बदलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भवानाओं को साकार कर रही है, जो 60 वर्षों में नहीं हो सका, वो काम पिछले 12 वर्षों में हुए हैं। बाबा साहेब की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार निरंतर काम कर रही है। हमें उनके द्वारा बताए गए बातों का अनुसरण करना है और समाज में एकता बनाए रखने व दीन-दुखियों की सेवा का कार्य सदैव करते रहना है।
वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने बाबा साहेब अंबेडकर को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी ने समरसता दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधकर एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भावना स्थापित करने के साथ जाति-वर्ग के भेद को दूर कर भारत माता को परम वैभव पर ले जाने हेतू पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर कार्य करती रहेगी।
इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम के कोल्हान संयोजक अभय सिंह, जिला संयोजक अमरेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, योगेश मल्होत्रा, डॉ राजीव, नीरज सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, राकेश दुबे, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, रितेश झा, युवराज सिंह, आनंद कुमार, शैलेश गुप्ता, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पी के करवा, शंभू राम, नवल पासवान, अमरेंद्र पासवान, अजय रजक, राकेश मुखी, दिलीप पासवान, सतीश मुखी, चंद्रशेखर दास, मिस्टी सोना, रीना मुखी, बेबी मुखी, पुष्पा मुखी, राजा राम, हीरालाल रजक, संजय रजक, राम मुखी, राहुल रजक, बबलू मुखी, सुदर्शन रजक बबिता मुखी, सुदर्शन दास, जॉनी, अजय, मीरा शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
