Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Automobile»Jamshedpur News :भाजपा ने पोटका विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन का किया आयोजन, सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया संबोधित, अटल जी के जीवन आदर्शों पर चलने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
Automobile

Jamshedpur News :भाजपा ने पोटका विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन का किया आयोजन, सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया संबोधित, अटल जी के जीवन आदर्शों पर चलने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

News DeskBy News DeskDecember 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बुधवार को भाजपा ने पोटका विधानसभा के हल्दीपोखर स्थित त्रिपाठी भवन में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बतौर मुख्यवक्ता शामिल हुए। सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान व उनके सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गाया और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इससे सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

अटल स्मृति सम्मेलन में बतौर मुख्यवक्ता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति अटूट निष्ठा का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और राजनीति को सेवा, संवेदना व संवाद का माध्यम बनाया। झारखंड अलग राज्य का गठन भी उनके अटल इरादों के कारण संभव हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश को स्थिर, मजबूत और आत्मनिर्भर दिशा देने का कार्य किया। पोखरण परमाणु परीक्षण, सर्वसमावेशी विकास की सोच, ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज और सुशासन की मजबूत नींव उनके दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक हैं। उनके निर्णयों में राष्ट्र सर्वोपरि रहा और लोकतंत्र की गरिमा सदैव अक्षुण्ण रही। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी हमें राजनीति में शालीनता, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा तथा निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा के मार्ग पर सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ बना रहेगा।

प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में हमेशा अटल रह कर अपने नाम को सार्थक किया। उनकी महान सोच और विरासत को अब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ही कुशलता से आगे बढ़ा रहे हैं, जो भारत को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे ले जा रहे हैं।

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अटल जी एक कुशल प्रधानमंत्री के साथ भाजपा संगठन के वैचारिक स्तंभ थे, जिनके विचारों और सिद्धांतों पर आज भी पार्टी की राजनीति और कार्यशैली आधारित है। कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन और विस्तार तक अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका ऐतिहासिक है और संगठन को विचारधारा, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों से मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, विकास और राष्ट्रीय स्वाभिमान के नए प्रतिमान स्थापित किए। आज संगठन उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अंत्योदय, गरीब कल्याण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। श्रद्धेय अटल जी का जीवन और उनके विचार प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत हैं।

सम्मेलन में स्वागत संबोधन जिला महामंत्री अनिल मोदी, मंच संचालन जिला मंत्री मनोज राम एवं धन्यवाद ज्ञापन पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे ने किया।

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, सोनमुनि सरदार, जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष बुलू रानी सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता, खेलाराम बेसरा, दुखनी माई सरदार, पूर्व सिविल सर्जन डॉ ए के लाल, जिला मंत्री जितेंद्र राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, कृष्णा शर्मा काली,मनोज सरदार, गणेश सरदार, रविंद्र सरदार, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, अश्विनी तिवारी, किशोरी, बेबी भूमिज,संतोष भूंज, राजू कुंडू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची का आमबागान मैदान बनेगा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’, भव्य स्मारक बनाने की सरयू राय ने की घोषणा

October 21, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची का आमबागान मैदान बनेगा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’, भव्य स्मारक बनाने की सरयू राय ने की घोषणा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागुनहातु और गोविंदपुर में रावण दहन की धूम, अमरप्रीत सिंह काले बोले—अपने भीतर के अहंकार और क्रोध का भी करें अंत

October 21, 2026

RAILWAY NEWS: बिहार-दिल्ली के यात्रियों को एक और वंदे भारत की सौगात, 22 अक्टूबर से पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल, जानें टाइम टेबल

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group