Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई गणमान्य

जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, सरोज सिंह और राजेश शुक्ला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कोल्हान क्षेत्र के विभाग प्रचारक सत्यप्रकाश तथा सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक लक्ष्मण प्रसाद सिंह समेत कई गणमान्य लोग अमरप्रीत सिंह काले के आवास पहुंचे।

सभी ने स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने अमरप्रीत सिंह काले और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version