Lahar Chakra

Jamshedpur News :गुजरात में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च में भाग लेने वाले युवाओं का भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने टाटानगर स्टेशन पर किया अभिनंदन

JAMSHEDPUR।

देश के पहले गृहमंत्री एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात में आयोजित यूनिटी मार्च में भाग लेने के पश्चात झारखंड के युवाओं का समूह रविवार को लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचा। जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभी युवा सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के संकल्प को दोहराते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने कहा कि कि यूनिटी मार्च भारत की एकता, अखंडता और समरसता के प्रति देशवासियों के अटूट संकल्प का प्रतीक है। भाजयुमो ने हमेशा ही राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, भाजयुमो कार्यकर्ता चिंटू सिंह, अनमोल वर्मा, मनोज सिंह, अजय यादव, गोविंद यादव, संजय कुशवाहा, अभिषेक चौबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version