Lahar Chakra

Jamshedpur News :शहर की बेटी अंकिता ने हासिल की AIR-3, इंडियन आर्मी में बनेंगी लेफ्टिनेंट

जमशेदपुर।
शहर के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि बैंक ऑफ इंडिया, तमिलिया शाखा के हेड कैशियर जे.डी. यादव की सुपुत्री अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

अंकिता यादव जल्द ही चेन्नई स्थित Officers Training Academy Chennai में प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें Indian Army में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त होगा और वे देश सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी।

अंकिता की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। परिवार और शुभचिंतकों का कहना है कि अंकिता ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है और आगे भी वे देश का नाम रोशन करेंगी।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अंकिता यादव के सम्मान में शॉल ओढ़ाकर सम्मान और मिठाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे श्रीष्टि गार्डन, ई-ब्लॉक 104 (विजया गार्डन के पास) में होगा, जिसमें स्थानीय लोग, मित्रगण और शुभचिंतक उपस्थित होकर उन्हें बधाई देंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे।

इस अवसर पर संतोष सिंह और वरुण कुमार सहित कई लोगों ने अंकिता यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों को भी अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

Exit mobile version