
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में भाजपा ने संगठन विस्तार को लेकर मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की। रविवार को गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा और जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन ‘हन्नु’ ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की स्वीकृति के पश्चात अपने-अपने मंडल कमेटी की घोषणा की। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दोनों मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
गोविंदपुर मंडल कमेटी:
अध्यक्ष: जुगनू वर्मा, उपाध्यक्ष: सुजीत महतो, जगदीश मिश्रा, सुबोध साहू, पंकज सिंह,महामंत्री: विकास कुमार, इंद्रजीत सिंह, मंत्री: मनोज सिंह, विकास वर्मा, सुजय पाण्डेय, दुर्गावती सिंह, कोषाध्यक्ष: बबिता भगत, कार्यालय मंत्री: प्रमोद सिंह, सह कार्यालय मंत्री: उमेश कुमार, मीडिया प्रभारी: अरविंद सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी: मुक्दर शर्मा, आईटी सेल संयोजक: अमित कुमार पाण्डेय, आई.टी. सेल सह संयोजक: मनोज पात्रा, सोशल मीडिया प्रभारी: राहुल मिश्रा।
जुगसलाई मंडल कमेटी :
अध्यक्ष- हेमेन्द्र जैन (हन्नू), उपाध्यक्ष-गणेश रविदास, शेखर शर्मा, पिंटू शर्मा, रविकांत पांडेय, महामंत्री- गुरजिंदर सिंह सैनी (पिंटू), विनय गुलाटी, मंत्री- अशोक सारस्वत, शिल्पा तापड़िया, निकेश शर्मा (छोटू), निशा दीक्षित, कोषाध्यक्ष- गणेश कर्दमेन जोशी, सह-कोषाध्यक्ष- सुनील सिंह, कार्यालय मंत्री- नारायण सिंह, सह-कार्यालय मंत्री- अनूप खां, मीडिया प्रभारी- ओमप्रकाश पाठक, नवीन गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी- पवन सिंह, आयुष राज, आई.टी. सेल प्रभारी- सूरज वर्मा, विजय हेम्ब्रम।
