Lahar Chakra

Jamshedpur News :उपायुक्त ने आईसीटी चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

JAMSHEDPUR।

झारखंड में आई.सी.टी. चैंपियनशिप-झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के तहत सरकारी स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया जिसके आधार पर बेहतर प्रदर्शन वाले बच्चों को सम्मानित किया गया । डिस्ट्रिक्ट टॉपर 8 बच्चों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मार्ट वॉच प्रदान किया गया । वहीं जिला शिक्षा कार्यालय में ब्लॉक टॉपर्स 88 बच्चों को सम्मानित करते हुए सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्कूल बैग प्रदान किया गया ।

Exit mobile version