Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News :उपायुक्त ने नगर निकाय योजनाओं की समीक्षा की, शहरी सेवाओं और ट्रैफिक सुधार पर दिए निर्देश
    Headlines

    Jamshedpur News :उपायुक्त ने नगर निकाय योजनाओं की समीक्षा की, शहरी सेवाओं और ट्रैफिक सुधार पर दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025Updated:July 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिला के  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में नगर निकायों के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, राजस्व संग्रहण पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, सभी सहायक नगर आयुक्त समेत एई, जेई, सिटी मैनेजर व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी नगर निकायों में मदवार योजनाओं की स्थिति, स्वीकृत कार्यों की संख्या, निविदा प्रक्रिया, अनुबंध उपरांत कार्यादेश निर्गमन तथा कार्य प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का कार्यान्वयन तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए ताकि शहरी क्षेत्र के नागरिकों को सुविधाएं समय पर प्राप्त हो सकें । वहीं आंतरिक स्रोतों से राजस्व संग्रहण में वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया।

    READ MORE :Jamshedpur News : पूर्व छात्र नेताओं का मिलन समारोह, छात्र राजनीति में सक्रियता की अपील

    उपायुक्त द्वारा विशेषकर शहरी ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर अवैध पार्किंग पर जुर्माने की कार्रवाई, ऑनलाइन चलाने भेजे जाने, नए पार्किग स्थलों का विकल्प तलाशने, मानगो बस स्टैंड को व्यवस्थित करने, पार्किंग स्थल का टेंडर जारी करने का निर्देश दिया गया।

    READ MORE :Jamshedpur News :टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के कल्याण कुमार साहू ने एनडीआरएफ नागपुर में दूसरा स्थान हासिल किया

    नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को मूलभूत सेवाएं जैसे पेयजल आपूर्ति, सड़क, जल निकासी, सार्वजनिक स्वच्छता, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, शहरी परिवहन व्यवस्था प्रभावी ढंग से मुहैया कराना नगरीय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सुविधाओं के संचालन में आवश्यक समन्वय बनाते हुए कार्य करें और नियमित निरीक्षण के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता की निगरानी की जाए।

    READ MORE :Jamshedpur: गोलमुरी की नामदा बस्ती से पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त

    बिरसानगर में पूर्ण आवासों का शीघ्र हैंडओवर हो

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसानगर में पूर्ण हो चुके आवासों को आवश्यक नागरिक सुविधाएं बहाल करते हुए लाभुकों को शीघ्र हैंडओवर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि लाभुकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित करना नगर निकायों की जिम्मेदारी है।

    READ MORE :Chakulia: चाकुलिया में धूमधाम से हुई ऐतिहासिक कनाईश्वर पहाड़ पूजा, अच्छी बारिश, बेहतर खेती की कामना की, विधायक समीर मोहंती और कुणाल षाड़ंगीहुए शामिल

    नक्शा विचलन करने वालों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उपायुक्त ने भवन निर्माण कार्य में नक्शा नियमों के उल्लंघन पर स्पष्ट निर्देश दिया कि नक्शा विचलन कर निर्माण करने वाले भूस्वामियों पर सतत निगरानी रखी जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि अव्यवस्थित और अवैध निर्माण पर रोक लग सके।

    शिकायतों के निवारण हेतु डिजिटल सिस्टम विकसित हो

    नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपायुक्त ने डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली, समाधान तंत्र तथा ट्रैकिंग एवं निगरानी व्यवस्था की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एक मजबूत डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली विकसित की जाए, जिससे नागरिक अपनी समस्याएं ऑनलाइन दर्ज कर सकें, उनकी स्थिति ट्रैक कर सकें और समयबद्ध समाधान पा सकें। इस दिशा में तकनीकी समाधान अपनाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवेदनों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि इन आवेदनों के तहत ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और बैंकों से समन्वय कर लाभुकों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    वहीं, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), मुख्यमंत्री श्रमिक योजना सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने और हर स्तर पर पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। जलापूर्ति से संबंधित योजनाओं के संचालन और मेंटेनेंस का कार्य नगर निकायों खुद से करें, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को जिम्मेदारी मुक्त करें ।

    सभी नगर निकायों को नागरिक केंद्रित प्रशासन एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही गई ताकि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR NEW Jamshedpur news Jamshedpur today news उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली नगर निकाय योजनाओं समीक्षा नागरिक सुविधाएं जमशेदपुर पीएम स्वनिधि योजना पीएम स्वनिधि योजना जमशेदपुर प्रधानमंत्री आवास योजना बिरसानगर शहरी ट्रैफिक व्यवस्था सुधार शहरी ट्रैफिक सुधार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group