जमशेदपुर।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने के लिए बीएलए (Booth Level Agent) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चर्चा करना था।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि मतदाता सूची के संधारण एवं संशोधन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय हो। इसके लिए आयोग ने राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर अपने प्रतिनिधि यानी बीएलए नियुक्त करने की सुविधा दी है। उन्होंने सभी दलों से अनुरोध किया कि निर्धारित प्रारूप में बीएलए की सूची समय से उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में आवश्यक सुधार लाया जा सके।
READ MORE :झारखंड सरकार ने लिए 30 से अधिक अहम फैसले, सड़क निर्माण से लेकर पेंशन सुधार तक कई घोषणाएं
बीएलए की जिम्मेदारियों पर दिया गया विस्तार से मार्गदर्शन
बैठक में बीएलए की भूमिका, कार्य, और उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बीएलए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, या संशोधन जैसे कार्यों में बूथ स्तर पर महत्वपूर्ण सहयोग करते हैं। साथ ही, ये नियुक्तियां समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं, इस पर भी ज़ोर दिया गया।
READ MORE :Jamshedpur: हरहरगुट्टू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आनलाइन गेम खेलने की थी लत, मोबाइल छीने जाने से था तनाव में
वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस बैठक में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, एसओआर राहुल आनंद, तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का समर्थन करते हुए सकारात्मक सहभागिता का आश्वासन दिया।
जिला प्रशासन द्वारा यह पहल आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।